कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज में दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम हुआ

WhatsApp Image 2025-11-16 at 4.18.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली ।स्थानीय कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज में द्वि दिवसीय प्रवास पर पहुंचे विद्या भारती के केन्द्रीय अधिकारी यतींद्र कुमार शर्मा अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री ने प्रथम दिवस में बंदना सत्र में छात्राओं को विद्या भारती के लक्ष्य, संस्कृति एवं स्मृति क्षमता से संबंधित विचारों द्वारा मार्गदर्शन किया। इसी के साथ कार्यक्रम के प्रथम दिन विभिन्न बैठकें आयोजित हुयी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसमें शिशु वाटिका अवलोकन, पंचपदी शिक्षण अवलोकन, अभिभावक बैठक, स्वावलंबी पूर्व छात्र, छात्राओं से वार्ता, संस्कार केन्द्र अवलोकन, प्रबन्ध समिति बैठक आदि विभिन्न चरणों द्वारा सम्पन्न हुई। अभिभावकों से बात करते हुए यतीन्द्र कुमार शर्मा जी, अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री ने कहा विद्या भारती आज 35 लाख छात्र छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रही है जिसमें एक लाख से अधिक आचार्य, आचार्या शिक्षण कार्य कर रहे हैं हर्ष की बात यह है कि हम विश्व के 75 देशों के साथ जुड़कर अपनी प्रतिभा बिखेर रहे हैं, पूर्व छात्रों से विद्या भारती पोर्टल पर जोड़ने का आह्वान किया जिसमें अब तक पूरे देश में 10 लाख से अधिक पूर्व छात्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा चुके हैं। निकट भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए विद्या भारती अपने प्रकल्प शिक्षण की दिशा में विचार कर रही है। प्रवास के द्वितीय दिवस में ब्रज प्रांत के सभी प्रमुख जिला केंद्र के प्रबंध समिति टोली, प्रधानाचार्य, प्रबंधक और प्रांत कार्यकारिणी के साथ विद्या भारती के विकास पर चर्चा वार्ता की ।प्रवास के दौरान ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री हरिशंकर जी,प्रदेश निरीक्षक नगरीय शिक्षा यशवीर सिंह राघव,सह प्रदेश निरीक्षक, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश हरवीर सिंह जी ,मंत्री भारतीय शिक्षा समिति, डाॅ अनिल गर्ग,प्रदेश प्रभारी, शिशु वाटिका राम किशोर श्रीवास्तव, जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह प्रधानाचार्य सुनील सिंह सरस्वती शिशु मन्दिर नैनीताल मार्ग बरेली, डॉ रवि शरण सिंह प्रधानाचार्य जय नारायण, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा डाॅ रश्मि शर्मा, व्यवस्थापिका सरोज अग्रवाल, सह व्यवस्थापिका मोना शर्मा , कोषाघ्यक्षा डाॅ सुषमा दीक्षित, सदस्या डाॅ माया खुल्वे एवं प्रधानाचार्या अर्चना जी आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रिया सक्सेना द्वारा किया गया। उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights