बरेली। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुस्तकालय पार्क में बैठक संपन्न हुई, बैठक में सचिव सुनील कुमार की संगठन विरोधी गतिविधियों को लेकर नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों ने उन्हें हटाकर हरीश मौर्य को सचिव बनाने का प्रस्ताव रखा गया,जिसको सबने पारित कर दिया, बैठक में यूनियन रजिस्ट्रेशन के नाम पर कर्मचारियों से जमा किया गया धन की अनियमितता पर सुनील कुमार पर आरोप लगे,और धन वापसी की बात भी उठी, अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि बरेली कॉलेज बरेली के प्राचार्य प्रो ओ पी राय अस्थाई कर्मचारियों के वेतन एवम् ईपीएफ प्रकरण पर कोई भी लिखित जबाब नहीं दे रहे हैं और ईपीएफ में एक करोड़ का घोटाला है , 20 तारीख को सभी विंदुओं पर जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौपा जाएगा और अस्थाई कर्मचारियों के शोषण उत्पीड़न के खिलाफ जिला मुख्यालय पर आंदोलन की तैयारी की जाएगी आखिर अन्याय क्यों, सचिव हरीश मौर्य ने आभार जताते हुए कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया, बैठक में राजाराम,सजीव यादव, अरविंद यादव, श्रीराम, कुलदीप,रमेश कुमार, संतोष, राजीव कुमार सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।