बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह से पूर्व महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने एस.वी. सभागार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी तथा कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह उपस्थित रहे। जनपद बरेली में तैनात पुलिस बल एवं बालिका गृह में आवासित 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कुछ बालिकाओं को वैक्सीनेशन किया गया और उन्हें पोषण पोटली भी प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह के अंतर्गत वर्चुअल माध्यम से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्वर्ण जयंती द्वार, योग बाटिका और क्रिकेट स्टेडियम का भी उद्घाटन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।