बदायूं। दिल्ली के लालकिले के पास हुई कार ब्लास्ट की दुखद घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार की शाम बदायूं उद्योग व्यापार मंडल ने भामाशाह चौक से इन्द्रचौक तक कैंडल मार्च निकाला। इन्द्रचौक पर पहुंचकर सभी ने मोमबत्तियां जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल युवा शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, केबी गुप्ता, नवनीत गुप्ता, कौशल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।