गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में बालिकाओं के सामान्य अध्ययन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ

hhhgh
previous arrow
next arrow

बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आज एन.एस.एस. इकाई एवं मिशन शक्ति अभियान के संयुक्त तत्वावधान में बालिकाओं के सामान्य अध्ययन विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सरला चक्रवर्ती के द्वारा मां शारदे के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया गया।कार्यक्रम में छात्राओं को भारत एवं विश्व के मानचित्र की विस्तृत जानकारी अलीगढ़ से आये श्री मिस्कीन द्वारा प्रदान की गई, जिससे उन्हें सामान्य ज्ञान एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिल सके। साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा विषय पर जानकारी दी गई। प्राचार्या जी ने ने आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, लैंगिक समानता एवं महिला अधिकारों के विषय में छात्राओं को जागरूक किया। एनएनएस प्रभारी अवनीशा वर्मा ने बताया कि कि महिला सुरक्षा केवल कानूनों से नहीं, बल्कि जागरूकता और आत्मविश्वास से भी सुनिश्चित होती है। मिशन शक्ति प्रभारी शालू गुप्ता ने वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन नंबर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, निर्भया फंड जैसी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में में प्राचार्या ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं में आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया तथा अंत में उपस्थित सभी छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएनएस प्रभारी एवं मिशन शक्ति सह प्रभारी अवनीशा वर्मा के द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन मिशन शक्ति प्रभारी शालू गुप्ता द्वारा किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights