हड़ताल खत्म कूड़ा उठान शुरू , 14 लाख की आबादी पर मंडराने लगा था संक्रमण का खतरा

hhhgh
previous arrow
next arrow

बरेली। नगर निगम में शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के बीच हुई धक्का-मुक्की और नगर आयुक्त की गाड़ी पर चढ़कर प्रदर्शन करने के बाद शुरू हुई सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को नगर आयुक्त के हस्तक्षेप से समाप्त हो गई। दो दिन से ठप पड़ा सफाई कार्य अब फिर से शुरू हो गया है। शहर की गलियों और बाजारों से कूड़ा उठना शुरू हो गया है।नगर आयुक्त संजय मौर्य ने रविवार दोपहर धरना स्थल पर पहुंचकर सफाई कर्मियों को समझाया और आश्वासन दिया कि विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी।गौरतलब है कि 6 नवंबर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शुक्रवार को एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ता कार्यक्रम के भुगतान और बिल की रसीद को लेकर नगर निगम नगर आयुक्त के पास पहुंचे थे कार्यालय में हंगामा कर दिया। इस दौरान निगम कर्मियों और विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।
घटना के बाद सफाई कर्मचारी संघ ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया था।
हड़ताल के चलते दो दिनों तक नगर निगम की सभी सफाई सेवाएं ठप रहीं। शहर के हर मोहल्ले, बाजार और गलियों में कूड़े के ढेर लग गए। नगर निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा वाहन, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी रहीं। करीब 14 लाख की आबादी वाले शहर में संक्रमण और दुर्गंध का खतरा बढ़ गया था।दोपहर करीब एक बजे नगर आयुक्त संजीव मौर्य उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया और भाजपा नेता मनोज थपलियाल धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि हंगामा करने वाले एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की और तुरंत शहर की सफाई में जुट गए।
हड़ताल खत्म होते ही नगर निगम के वाहनों ने शहर के विभिन्न वार्डों से कूड़ा उठाना शुरू कर दिया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा”कर्मचारी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। उनके साथ किसी भी तरह की अभद्रता या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरना स्थल पर संजीव मेहरोत्रा , जितेंद्र मिश्रा , उमेश कठेरिया , मिशन पाल , राजकुमार समदर्शी , राजेंद्र समदर्शी , राजेश कुमार सही कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights