मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Bihar

Bihar Assembly Election 2025: पहले चरण में 60.18 प्रतिशत मतदान, कई जिलों में झड़प और विवाद के बीच मतदाताओं में दिखा उत्साह

November 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, शाम पांच बजे तक औसतन 60.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मधेपुरा में 65.74%, सहरसा में 62.65%, दरभंगा में 58.38%, मुजफ्फरपुर में 65.23%, गोपालगंज में 64.96%, सीवान में 57.41%, सारण में 60.90%, वैशाली में 59.45%, समस्तीपुर में 66.65%, बेगूसराय में सर्वाधिक 67.32%, खगड़िया में 60.65%, मुंगेर में 54.90%, लखीसराय में 62.76%, शेखपुरा में न्यूनतम 52.36%, नालंदा में 57.58%, पटना में 55.02%, भोजपुर में 53.24% और बक्सर में 55.10% मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक बेगूसराय में और सबसे कम शेखपुरा में मतदान हुआ। मतदान के दौरान कई जगहों से झड़प और विवाद की खबरें भी सामने आईं। सीवान के गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के लकड़ी नवीगंज प्रखंड स्थित बूथ संख्या 349 और 350 लकड़ी मकतब पर भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह के पहुंचने पर विवाद हो गया। आरोप है कि उन्होंने मुस्लिम महिला मतदाताओं से बुर्का हटाने को कहा, जिसके बाद हंगामा मच गया और लोगों ने “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारे लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद एमएलसी अजय कुमार सिंह के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि राजद एमएलसी ने शराब पी रखी थी, जबकि अजय कुमार सिंह ने कहा कि विजय सिन्हा रात में पैसा बांटने आए थे, जिन्हें रोका गया तो बौखला गए। मोकामा के दर्वे भदौर में राजद प्रत्याशी वीणा देवी के पति और बाहुबली सूरजभान सिंह को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसी बीच मुंगेर में निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक दबाव में उनके समर्थकों को हिरासत में लिया गया और दुर्व्यवहार किया गया। पटना के मनेर में राजद प्रत्याशी भाई वीरेंद्र ने वोटर आईडी जांच को लेकर पुलिसकर्मी से बहस की और मतदाताओं को रोके जाने पर आपत्ति जताई। मतदान केंद्र पर काफी देर तक हंगामा रहा। वहीं, लखीसराय मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डीजीपी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और एसपी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। इस बीच यूट्यूबर और शिक्षक खान सर ने पटना में मतदान कर लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने की अपील की। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने भी परिवार के साथ मतदान किया और कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है, जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए। पहले चरण के मतदान में कुल 100 से अधिक शिकायतें मिलीं और 300 से अधिक ईवीएम बदले गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights