दीवार तोड़ने से मना करने पर गर्भवती महिला व पति को पीटा,दी तहरीर

29d28472-67ba-401d-a417-146248afce40
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के एक मौहल्ले में दीवार का बीम पड़ोसी छेनी से काट रहे थे।बीम कटते देख गर्भवती महिला पड़ोसियों से शिकायत करने पहुंची तो पड़ोसियों ने गर्भवती महिला व उसके पति की निर्ममतापूर्वक पिटाई कर दी।गर्भवती महिला ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार की सुबह नगर के मौहल्ला बहादुरगंज निवासी राजीव की गर्भवती पत्नी शांति देवी घर में अकेली थी।गर्भवती शांति देवी ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली संतोष देवी पत्नी पप्पू उसके निर्माणाधीन मकान का बीम छेनी से तोड़ने लगे जब वह शिकायत करने पहुंची तो संतोष देवी उसका लड़का बन्टी,पति पप्पू व मौहल्ले का ही मोहित उसके साथ गाली-गलौच करने लगे जब उसने गालियां देने को मना किया तो उन लोगों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया।मारपीट में ईंट का अदधा उसके पेट में लगा जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।उसे पिटते देख किसी ने उसके पति राजीव को फोन कर दिया तो वह पत्नी को बचाने पहुंचा तो उसकी भी लाठी-ड्न्डो से पिटाई कर दी।पीड़ित गर्भवती शांति देवी ने संतोष देवी,बन्टी,पप्पू व मोहित के खिलाफ मारपीट करने की पुलिस को तहरीर दी है।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गर्भवती महिला को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल को भेजा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights