सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सक डॉ राकेश शाक्या अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से हुए सम्मानित
चित्रकूट। परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित ख्याति प्राप्त श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट के ग्लूकोमा विभाग के विभागाध्यक्ष वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ राकेश शाक्या को यंग ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया ने देश की राजधानी दिल्ली में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया है। आपको बता दे कि दिल्ली में आयोजित यंग ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (YOSI) का द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें देश विदेश के तमाम नेत्र विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया।इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था कि भविष्य में युवा नेत्र चिकित्सकों को कैसे आगे बढ़ाया जाय कि ओ लोग बेहतर से बेहतर नेत्र रोगियों का ईलाज कर सके। ये द्रोणाचार्य अवॉर्ड डॉ राकेश शाक्या को उनकी नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान,निष्ठा,दूरदर्शिता और समर्पण व युवा नेत्र चिकित्सकों को मार्गदर्शन देने तथा उनके जीवन में को आकार देने और सफलता के मार्ग पर अग्रसर करने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका हेतु दिया गया। वही सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डॉ बी के जैन ने डॉ राकेश शाक्या को इस अवॉर्ड मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह देश दुनिया में सदगुरू नेत्र चिकित्सालय का नाम रोशन होता रहे जो हमारे समूचे सदगुरू परिवार के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है । वही सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के प्रशासक डॉ इलेश जैन ने बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान के माध्यम से YOSI टीम ने सदगुरू नेत्र चिकित्सालय को और डॉ. राकेश शाक्य को “यंग द्रोणाचार्य ऑफ इंडिया” के रूप में जो पहचान दी, उसके लिए सम्पूर्ण सदगुरू परिवार आभार व्यक्त करता है। वही डॉ राकेश शाक्या ने कहा कि यह अवॉर्ड मुझे नहीं मिला है बल्कि यह सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट की समर्पित टीम, और सभी सहयोगियों के निरंतर प्रयासों की पहचान है।













































































