बरेली। एक दिवसीय दौरे पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सर्किट हाउस पहुँचे। यहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियो, और जनप्रतिनिधियों के बैठक की और राजनैतिक विषयो पर चर्चा की। वही प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाने में SIR प्रारंभ किया है यह भारत निर्वाचन आयोग का यह कदम बहुत ही सराहनीय है। वही उन्होंने कहा विश्वसनीय आंकड़ों के लिए यह कदम अनिवार्य है इसका हम समर्थन करते हैं। जिस प्रकार बिहार चुनाव को लेकर में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जो सवाल कर रहे हैं वह ड्राफ्ट बनने के बाद उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। ऐसे लोग भ्रम फैलाने का काम करते हैं। वही उन्होंने 7 एयरपोर्ट बंद होने के सवाल पर स्पष्ट किया है की सरकार ने बेहतर काम किए हैं कुछ तकनीकी कारणों को दूर करने बाद पुनः शुरू किया जायेगा। वही सपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा सपा के राज में तालाबो पर कब्जे, गुंडागर्दी, अराजकता और भय का माहौल बनाने वाले दूर हो गए आज कानून का राज है सरकार अपना काम कर रही है। वही इसके साथ ही उन्होंने रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करेंगे।