बरेली। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्यौहार देश भर में उल्लास के साथ मनाया गया तो यही उत्साह बरेली में भी देखा गया यहाँ भी दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस त्यौहार पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर लंबी आयु की कामना की, तो भाइयों ने बहनों को उपहार और रक्षा का वचन देकर उनका मान रखा। इस त्यौहार की खुशियां कुसुम नगर में लेखपाल शर्मा के यहाँ भी देखने को मिली। इनके यहाँ तीन दशकों बाद बेटे सौरभ के यहाँ पुत्री रत्न की प्राप्ति के बाद भाई दूज का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान बड़े पुत्र के बेटे और बेटियां के द्वारा भैया दूज पर्व उत्साह से मनाया गया तो परिवार में भी काफी उत्साह देखा गया।