बरेली । पीलीभीत बाईपास रोड स्थित महानगर टाउनशिप में महाराणा प्रताप की 31 क्विंटल की 12 फुट ऊंची है ऊंची धातु की अश्वारूढ़ भव्य प्रतिमा का अनावरण 26 अक्टूबर रविवार को 2 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि जे पी एस राठौर, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र वीर सिंह नवाणा राजस्थान करेंगे। समारोह के मुख्य विशिष्ट अतिथिगण सर्व छत्रपाल सिंह सांसद , डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना वन मंत्री उ.प्र.सरकार, धर्मपाल सिंह पशुधन मंत्री उ.प्र. सरकार, डॉक्टर राघवेन्द्र शर्मा, विधायक बिथरी चैनपुर, अरविंद कुमार सिंह, विधायक ददरौल, डॉ.एम पी आर्य, विधायक नवाबगंज, राजीव कुमार सिंह, विधायक दातागंज, डॉक्टर डी सी वर्मा, विधायक मीरगंज, प्रो.श्याम बिहारी लाल, विधायक फरीदपुर, संजीव अग्रवाल, विधायक कैंट बरेली, कुंवर महाराज सिंह,एम एल सी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त,एमएलसी, डॉ. उमेश गौतम, महापौर बरेली, आदेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आंवला, दुर्विजय सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र,सोम पाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बरेली,अधीर सक्सेना, महानगर अध्यक्ष भाजपा, ठाकुर अशोक सिंह सिसोदिया, कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा , वीरेंद्र सिंह गंगवार, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक बरेली, सर्वेश्वर सिंह, अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बरेली, रश्मि पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बरेली, एवं श्रीमती श्रुति गंगवार चेयरपर्सन अर्बन को- आपरेटिव बैंक बरेली होंगे। ज्ञातव्य है कि महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के अंतर्गत संस्था का लक्ष्य देश -भर में 500 प्रतिमाएं महाराणा प्रताप की लगवाने का है। बरेली में यह 27 वीं प्रतिमा है। प्रतिमा स्थल पर महाराणा प्रताप के संक्षिप्त जीवन परिचय, और प्रसिद्ध हल्दी घाटी का व दिवेर का महायुद्ध संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से भी दर्शक परिचित होंगे।