उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की हालत नाजुक रखा लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर

2a32pi0o_kalyan-singh_625x300_30_July_20
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. एसजीपीजीआई द्वारा शनिवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, 89 वर्षीय कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है. संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमन ने बताया कि उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण ही अभी भी उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर ही रखा गया है. उनकी हर पल मॉनिटरिंग के लिए कई विभागों की टीम काम कर रही है. अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के परिवारीजन मौजूद हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गौरतलब है कि यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को 4 जुलाई को संक्रमण और बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था. इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था.

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यूपी के सीएम योगी से जानकारी ले रहे हैं. इसके अलावा सीएम योगी भी लगातार अस्‍पताल जाते रहते हैं. वहीं, यूपी की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी, शाहनवाज हुसैन, यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम नेता अस्‍पताल का दौरा कर चुके हैं.

21 जून को कल्याण सिंह की बिगड़ी थी तबीयत
यूपी के पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह को 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद लखनऊ के ‘डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान’ में भर्ती कराया गया था. संस्थान के अनुसार, 3 जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था. इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights