बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आज सुभाषनगर स्थित कलम दवात चौक पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार शामिल हुए, जिन्होंने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती और वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिव ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष अश्विनी कमठान ने किया। सर्वप्रथम कलम-दवात का पूजन कर भगवान चित्रगुप्त जी का माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात नीता सक्सेना, रश्मि प्रधान और किरन सक्सेना ने भक्तिभाव से वंदना एवं आरती प्रस्तुत की।इस अवसर पर वेद प्रकाश कातिव ने घोषणा की कि बरेली शहर में शीघ्र ही भगवान श्री चित्रगुप्त जी की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए उपयुक्त स्थान का चयन शीघ्र कर निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना में जो भी प्रशासनिक अथवा तकनीकी बाधाएँ आएँगी, उन्हें दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. विकास वर्मा (प्रदेश सचिव), अधीर सक्सेना (महानगर अध्यक्ष, भाजपा), अश्विनी कमठान जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा , रवि सक्सेना, डॉ. सुबोध अस्थाना, सुनील मिलन, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, अविनाश सक्सेना, नीता सक्सेना, गोलू सक्सेना, रश्मि प्रधान, किरन सक्सेना, विशाल सक्सेना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रह