बरेली। यम द्वितीया (भाई दूज) के पावन अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से सुभाषनगर स्थित तपेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भगवान चित्रगुप्त मंदिर में भव्य महाआरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने की।महाआरती के पश्चात दीप प्रज्वलन कर दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने भाई दूज का महत्व बताते हुए कहा कि भाई दूज पर यमराज ने अपनी बहन यमुना को वरदान दिया था कि इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा और उसके हाथों से भोजन ग्रहण करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। इसी कारण इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। चूंकि भगवान चित्रगुप्त यमदेव के सहायक हैं, इसलिए भाई दूज के दिन उनकी पूजा विशेष रूप से की जाती है।कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर मोहन, उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, विधान रॉय, संतोष सक्सेना, महासचिव श्यामदीप सक्सेना, महिला जिला अध्यक्ष मीरा मोहन एवं मंजू सक्सेना, महानगर महासचिव मनोहर लाल जौहरी, युवा अध्यक्ष अमित आनंद, संजीव कुमार सक्सेना, आलोक प्रधान, मनोज सक्सेना, रवि सक्सेना, डी.पी. श्रीवास्तव, एम.पी. श्रीवास्तव, रजनी सक्सेना, सृष्टि सक्सेना आदि सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।