श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव, 56 भोग का प्रसाद वितरण

WhatsApp Image 2025-10-22 at 3.49.57 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भगवान गिरिराज महाराज की कृपा और श्री राधा रानी के आशीर्वाद से बुधवार 22 अक्टूबर को श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर, श्यामगंज में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

56 भोग से सजा अन्नकूट कार्यक्रम की शुरुआत सुंदर आरती और कीर्तन के साथ हुई। इसके बाद भगवान को 56 प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया गया। भक्तों ने “कछु माखन को बल बडो कछु गोपन करी सहाय, श्री राधा जू की कृपा ते गिरबर लियो उठाए” जैसी भक्तिमय चौपाइयों के साथ माहौल को भक्ति रंग में रंग दिया। पूरा मंदिर परिसर साई, श्याम और गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा। अन्नकूट के बाद सभी भक्तों को भोग का प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने इसे आशीर्वाद स्वरूप ग्रहण किया। प्रसाद वितरण के दौरान भक्तों की लंबी कतारें लगीं और सभी ने मिलकर भक्ति भाव से आयोजन को सफल बनाया। मंदिर के महंत पंडित सुशील कुमार पाठक ने बताया कि हर वर्ष अन्नकूट महोत्सव के जरिए भक्ति, सेवा और समरसता का संदेश दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा समाज में प्रेम और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी भक्तों को भगवान श्री शिरडी साई और खाटूश्याम के आशीर्वाद की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्त मंडल कैन्ट बिधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, संजय आयलानी, गौरब अरोरा, प्रवीन अरोरा, संजय कालरा ,अंकुर कक्कड, पंडित इन्द्रदेव त्रिबेदी , विशाल शर्मा , राजेश अग्रवाल पार्षद, अंकुर गुप्ता भगवानदास मौर्य, सुभाष पाल और स्थानीय लोग शामिल हुए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights