मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 2 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उधार की रकम मांगने पर युवक को चाकू से गोदा हालत गंभीर

October 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । उधार की रकम मांगने पर गांव के ही रहने वाले दबंग भाइयों ने अपने दोस्तों की मदद से एक युवक के साथ मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कस्बा व थाना सिरौली के मोहल्ला प्यास निवासी शाहबाज पुत्र इख्तियार को आज दोपहर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके घर वालों ने बताया कि शहबाज गांव में ही सिलाई का काम करता है और कुछ समय पहले गांव के ही रहने वाले मिक्की जो रिश्ते में ममेरा भाई लगता है उसने 2500 रुपए उधार लिए थे मिक्की और उसके भाई गांव में दबंगई दिखाते हैं शाहबाज ने कल शाम को मिक्की से अपनी रकम वापस मांगी तो अपने साथियों के साथ शाहबाज की पिटाई कर दी और उसका मोबाइल फोन व 5 हजार जेब से निकाल लिए और फरार हो गए , यह बात जब शाहबाज ने अपनी मां को बताई तो शाम को शिकायत करने के लिए मिक्की के घर पहुंची उसके पिता जफर मियां से शिकायत की उन्होंने कहा सुबह तुम्हारे रुपए दिलवा देंगे , सुबह जब जफर मियां से रूपए मांगे तो कह दिया हमसे कोई मतलब नहीं तुम जानो वो जाने इसके बाद शहबाज उसकी मां घर वापस आ गई उसके बाद थोड़ी देर बाद मिक्की असलम के साथ शहबाज के घर गया दरवाजा पर शहबाज को बुलाया बोला रूपये ले लो शहबाज अपने दरवाजा पर आया मिक्की ने पेट में चाकू से हमला कर दिया असलम ने शहबाज के हाथ पकड़ लिए शहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया परिवार वाले घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं। चाकू मारने वाला घायल का ममेरा भाई है हमलावर फरार बताए जाते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights