शिक्षक शिक्षा विभाग में समाजोपयोगी उत्पादक कार्य पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2025-10-18 at 5.06.50 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में समाजोपयोगी उत्पादक कार्य से सम्बन्धित “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रिया शर्मा के निर्देशन में किया गया, जिसमे बी०एड० प्रथम वर्ष तथा डी०एल०एड० प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने निष्प्रयोज्य सामग्री का प्रयोग कर घरेलू साज-सज्जा सामग्री व विभिन्न प्रकार की इस्तेमाल करने योग्य वस्तुओं का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में विद्यार्थियों नें विभिन्न प्रकार के दीपक, बंधनवार, स्वागत पट्टिकाएं, कलश इत्यादि का निर्माण किया। इस अवसर पर स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) राकेश कुमार आजाद ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कक्षा के अंदर और बाहर सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्रदान करना है, जिससे छात्र छात्राओं में सृजनात्मकता एवं कला कौशल का विकास होता है और वे व्यक्तिगत जीवन के साथ -साथ सामाजिक व व्यावसायिक जीवन में भी अच्छा समायोजन करते हैं और समाज का मार्गदर्शन भी करते हैं। मुख्य अतिथि डॉ० शिशिर शुक्ल, विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान विभाग ने विद्यार्थियों द्वारा बनायी गईं विभिन्न समाजोपयोगी वस्तुओं को देखकर उनकी सराहना की एवं सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और जीवन में सदैव सकारात्मकता और प्रकाश फैलाने की प्रेरणा दी तथा शिक्षक शिक्षा विभाग से सदैव ऐसे कार्य कर समाज को प्रेरित करने का आह्वान किया । इस अवसर पर शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो० (डॉ०) मीना शर्मा, प्रो० (डॉ०) प्रभात शुक्ल, डॉ० विनीत श्रीवास्तव, डॉ० शैलजा मिश्रा, डॉ० राहुल कुमार, सुश्री रेनू बहुखण्डी, डॉ० अखिलेश तिवारी, डॉ० संजय कुमार, डॉ० बृज निवास, श्री अमित गुप्ता, श्री सौरभ मिश्रा, श्री राजीव यादव, श्री रोहित सिंह, श्री राम औतार सिंह, श्रीमती नेहा तथा डी०एल०एड० प्रभारी डॉ० मनोज मिश्र, श्रीमती अमिता रस्तोगी, श्रीमती शिवानी भारद्वाज, श्री शैलेन्द्र द्विवेदी, श्री अभिषेक बाजपेई, श्री सर्वोत्तम शर्मा, श्रीमती रचना रस्तोगी, श्रीमती प्रतिभा द्विवेदी, श्री राजनन्दन सिंह, श्री सतेन्द्र सिंह, श्री हर्ष पाराशरी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights