शार्ट सर्किट से लगी आग,गैस सिलेंडर फटने से कई घायल ,लाखों का सामान जलकर खाक

WhatsApp-Image-2021-07-23-at-12.39.09-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हमीरपुर। मुख्य बाजार की 5 मंजिल इमारत में अचानक शार्ट सर्किट से लगी आग. इसके बाद अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया. देखते ही देखते सिलेंडर के विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई और वहीं मौजूद कई लोग घायल हो गए. फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया. फिलहाल घर के अंदर सिलेंडर फटने का वीडियो वायरल हो रहा है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार के ईशु पुरवार चौराहे स्थित 5 मंजिला इमारत, जिसमें गिफ्ट सेंटर की दुकान भी है अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद गैस सिलेंडर का विस्फोट हुआ जो इमारत को क्षतिग्रस्त करता हुआ दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. स विस्फ़ोट से कई मौजूद लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.


हमीरपुर के एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियों ने 4 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. इस विस्फोट कांड का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है. आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घायलों काे इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है. फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights