बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जाटान में दाबत खाने आए एक व्यक्ति से बीती रात दो लोगों ने नगर के बाईपास मार्ग पर नशा सुंघाकर बाइक लूटने की कोशिश की। पुलिस को देख कर लूटेरे बाइक को कीचढ़ में फेंक कर भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने बाइक को कोतवाली में ले आई। आज सुबह बाइक के मालिक को बाइक सौंप दी गई। कस्बा इंचार्ज कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बीती बुधवार की शाम थाना कादरचौक के गांव भूड़ा भदरौल निवासी गिरिराज किशोर पुत्र कंहई लाल क्षेत्र के गांव नगला जाटान में अपनी रिश्तेदारी में दाबत खाने के लिए आए हुए थे। रात के करीब नौ बजे वह अपनी बाइक से वापस जा रहे थे। तभी बाईपास मार्ग पर एक खोखा से वह गुटखा लेने के लिए रुके। जहां पर दो लोग पहले से खड़े हुए थे। जिन्होने गिरिराज से पूछा कहा जा रहे हो। तो उन्होने बताया कादरचौक जा रहे है। हमें भी उझानी छोड़ देना। इसी दौरान उन्होने गिरिराज को एक गुटखा दिया। जिसके खाते ही उसे नशा हो गया और वह बाइक को ले जाने लेगे। इतने में रोडगश्त कर रही पुलिस को देख कर वह बाइक को सड़क किनारे कीचढ़ में फेंक कर चले गए। जिसके बाद बाइक को पुलिस कोतवाली ले गई। आज सुबह नशा उतरते ही गिरिराज किशोर ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने पूरी जांच करने के बाद बाइक के सही मालिक को सुपुर्द की।