जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के 15 सितंबर तक के कार्यक्रम तय

b483626e-a6ae-4cec-b6d4-d53214ff3081
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार, योगी सरकार स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा रोजगार के क्षेत्र में संकल्प के साथ काम कर रही है। मोदी सरकार ने गांव-गांव में मुफ्त बिजली, गैस चूल्हा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत निःशुल्क राशन लेकर लोगों के दिलों को जीत लिया है।
भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक में अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने धारा ३७० और ३५ए को समाप्त करके दुनिया की सबसे बड़ी समस्या को आसानी से खत्म कर दिया। कोरोना के संकट में मोदी सरकार ने जल, थल और नभ के माध्यम से देशवासियों के लिए आपूर्ति देकर उनके विश्वास पर खरा उतरने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में २०१९ के लोकसभा चुनाव में ६४ सीटें जीतकर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में ६७ सीटें जीतकर एक गौरवशाली इतिहास बनाने का काम किया है। कार्यकर्ताओं से ही पार्टी का निर्माण होता है। इसलिए गांव- गांव प्रत्येक बूथ पर जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


बैठक में जिला प्रभारी महाराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने १५ सितंबर तक के कार्यक्रम तय कर दिए हैं। २३, २४ और २५ जुलाई को वैक्सीनेशन जागरूकता का विशेष अभियान चलाया जाएगा। २४ जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता मंदिरों के पुजारी, महंत विद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान करेंगे। २५ जुलाई को प्रत्येक बूथ पर मन की बात का कार्यक्रम सुना जाएगा। २६ से ३१ जुलाई तक नवनिर्वाचित प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों का ब्लॉक स्तर पर स्वागत सम्मान समारोह होगा। ५ से १५ अगस्त तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण में जगह जगह राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। जिससे लाभार्थी को आसानी से राशन मुहैया हो सके। १५ अगस्त से १५ सितंबर तक बूथ समिति का सत्यापन कार्य चलेगा। १५ अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक अधिक से अधिक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे।


भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आर एस पाल ने कहा कि पार्टी ने २०२२ का चुनावी बिगुल बजा दिया है। पार्टी ने कई कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने और पुनः ३०० सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया है जिसको आप सभी कार्यकर्ता मेहनत और परिश्रम के साथ पूरा करेंगे।


स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनपद बदायूं में ४५००० लोगों वैक्सीनेशन के लिए आग्रह किया एवं १४००० से अधिक वृक्ष लगाएं एवं १४००० घरों पर जनसंपर्क एवं ५० से अधिक लोगों से रक्तदान कराया। यह केवल भाजपा में ही सम्भव है। अन्य पार्टियां यह करना तो दूर इस तरह का विचार भी नहीं कर सकतीं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, चेयरमैन दीपमाला गोयल, आर एस पाल, मनोज मसीह, एमपी सिंह राजपूत, अरुण प्रकाश, शारदेन्दु पाठक, सुभाष गुप्ता, सोवरन सिंह, सुखदेव राठौर, ग्रीशपाल सिंह, मोनिका गंगवार, सीमा राठौर, डॉ० आशीष शर्मा, कौशल रस्तोगी, अमित सिंह, तेजपाल सागर, आशीष शाक्य, मेधावी यादव, अजय मथुरिया, मनोज कृष्ण गुप्ता, शैलेन्द्र शर्मा, मनोज गुप्ता, अनिल रस्तोगी, नीटू पाल, रामवीर सिंह, निगमेश्वर मिश्रा, मयंक पाठक, पंकज सिंह, लालू सिंह, सौरभ माहेश्वरी, देवसिंह यादव, संजीव पहलवान, ताराचंद कश्यप, महेश शर्मा, गगन राठी, सुभाष गौड़, अखिल अग्रवाल, अजय तोमर, मुनेन्द्र राठौर, अनुज सक्सेना, मोर सिंह लोधी, नेकपाल कश्यप, अनिल कुमार, दुष्यंत सिंह, कमलजीत भूरानी, दिवाकर वर्मा, राजीव तोमर, भेष पटेल, राकेश शाक्य, पन्नालाल शाक्य, चरन सिंह लोधी, मुनेंद्र पाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रजत गुप्ता, अमित गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights