मदर एथीना स्कूल की छात्रा फायज़ा सिद्दीकी बनी एक दिन के लिए एसएसपी

Screenshot 2025-10-08 194442
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा फायज़ा सिद्दीकी को ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत एक दिवसीय एस0एस0पी0, बदायूँ के रूप में चुना गया। एक दिवसीय एस0एस0पी0 ऑफिसर बनने के बाद फायज़ा सिद्दीकी ने महिलाओं की समस्याओं को जाना तथा उनके समाधान हेतु उपयुक्त सुझाव प्रस्तुत किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश सिंह द्वारा फायज़ा सिद्दीकी को इस अवसर के लिए सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस मिशन का शुभारंभ मुख्यमंत्री जी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम के फेज-1 के अंतर्गत ‘नारी सुरक्षा और सम्मान’ पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। फेज़-2 में विधिक प्रावधानों और योजनाओं के लाभ महिलाओं तक पहुँचाने पर बल दिया गया। फेज-3 के अंतर्गत सुरक्षा और स्वावलंबन को गति देने वाले कार्यक्रम संचालित किए गए। फेज-4 में ‘महिला बीट प्रणाली’ के माध्यम से गाँव-गाँव संपर्क व शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया हमारे विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा फायज़ा सिद्दीकी को ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत एस0एस0पी0 बदायूँ के रूप में चयनित किया जाना हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए सम्मान की बात है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि हमारी छात्राएँ समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति सजग और जिम्मेदार हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights