बदायूं में महर्षि वाल्मिकी जयंती शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली

WhatsApp Image 2025-10-07 at 8.40.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जयकारों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में स्वचालित झांकियों और काली अखाड़ों ने लोगों का मन मोह लिया। भगवान शिव, मां पार्वती व भगवान श्रीकृष्ण और राधा की झांकी को बहुत सराहा गया। शहर में शोभायात्रा खेड़ा नवादा स्थित वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ हुई। पूर्व मंत्री आबिद रजा व पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने हरी झंडी दिखाई। इसी के बाद शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया और भगवान वाल्मीकि की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि का रथ, भगवान शिव-पार्वती, भगवान श्रीकृष्ण-राधा समेत एटा से आई झांकियां, काली अखाड़ा, दुर्गा महिषासुर की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में मुजफ्फरनगर और बहजोई का डीजे भी आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में अरविंद वाल्मीकि, कुक्कू वाल्मीकि, विकास, लखन रोहिले, रवि बाबू, अतुल लंकेश,विनय रोहिल, नवीन विधार्थी, अनिल विराट, सुरजीत आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्गो से निकली। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने शोभायात्रा मार्ग पर रेड कार्पेट बिछवा कर स्वागत किया। पालिका ने इन मार्गो पर विशेष सफाई अभियान भी चलाया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights