बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ प्रयागराज से कैंची धाम जाते समय रात्रि विश्राम हेतु बरेली के फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में ठहरे।राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव विपिन जौहरी, बरेली जिलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना और अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर उनसे मुलाकात की। एबीकेएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ ने संगठन के बारे में विस्तार से बताया और गहन चिंतन मनन किया, संगठन के बारे में अति आबश्यक दिशा निर्देश भी दिए और कहा बरेली कायस्थों का गढ़ हैं, इसीलिए यहाँ समाज के हित में ज्यादा काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा आज रजिस्ट्रेशन हमारे पास है। हमारी संस्था ही असली और सबसे पुरानी संस्था है, बाकी जल्द ही फर्जी संगठन खत्म हो जायेंगे। स्वागत सुधीर मोहन, राजेश सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, युवा अध्यक्ष अमित आनंद, संजीब कुमार सक्सेना और शिवाजी सक्सेना ने भी किया।