उझानी। भारतीय किसान यूनियन भानु ने जिला अध्यक्ष अतुल तोमर जी एवं सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी की अगुवाई में बिल्सी बसावनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र /उपकेंद्र .केंद्र जो कि लगभग 20 साल से बंद था जबकि सरकारी हिसाब से चालू कंडीशन में था उसे दोबारा सुचारू रूप से खुलवाने हेतु भारतीय किसान यूनियन भानू बसावनपुर उक्त केंद्र पर पहुंची और अपना धरना प्रदर्शन जो की अनिश्चित कालीन का है आज पहला दिन धरना प्रदर्शन का चालू किया । इस मौके पर जिला अध्यक्ष अतुल तोमर , अनिल ठाकुर, विकेश ठाकुर नवीन गोस्वामी, इंतजार बली, गौरव कुमार, अश्वनी सिसोदिया, संजय, हरनेस, इमरान, रामस्वरूप राणा कैलाश राजीव, श्रीपाल ,शरद ,अमर सिंह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।