मीरगंज पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलों समेत पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-10-07 at 4.28.13 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना मीरगंज पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें, एक फर्जी नंबर प्लेट (UP25BP 6860), चार मोबाइल फोन और 530 रुपये बरामद किए हैं। थाना मीरगंज में जितेंद्र पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला ललितपुरी द्वारा दिनांक 6 अक्टूबर को अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 7 अक्टूबर को समय करीब 3:25 बजे बिजली घर तिराहे के पास से पांच अभियुक्त राजीव पुत्र सुरेशचंद निवासी ग्राम बलूपुरा, मोहित पुत्र मोहनस्वरूप, अजय पुत्र जगदीश, अर्जुन पुत्र दुर्योधन सभी निवासी मोहल्ला ललितपुरी, थाना मीरगंज, बरेली तथा कार्तिक पुत्र बघ्वा नोनिया निवासी झारखंड हाल निवासी सुभाषनगर, बरेली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने दो से तीन दिन पूर्व ललितपुरी मोहल्ले से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी और पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। दूसरी मोटरसाइकिल उन्होंने लगभग 20-25 दिन पहले ग्राम कूप थाना मिलक, जिला रामपुर के मेले से चोरी की थी, जिसकी नंबर प्लेट बाद में तोड़कर फेंक दी थी। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी टीम में निरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक श्रीनिवास सिंह, हेका अनुज मलिक, कांस्टेबल अंकुर सिरौही, कांस्टेबल रजत मलिक, कांस्टेबल अमित कुमार तथा कांस्टेबल बंटी पचहरा थाना मीरगंज बरेली।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights