शरद पूर्णिमा महारास महोत्सव में डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर पत्रकार शरद शंखधार का अभिनन्दन किया

Screenshot 2025-10-07 192111
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। शरद पूर्णिमा महारास महोत्सव में कल रात sks24news network के प्रधान संपादक शरद शंखधार का फूलमाला,शॉल ओढ़ाकर मंच पर भव्य अभिनन्दन किया गया। शहर के भोलाधाम में कल रात शरद पूर्णिमा महारास महोत्सव हुआ।इसमे वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार शरद शंखधार का भव्य अभिनन्दन किया गया। शरद शंखधार को हिंदी पत्रकारिता की 38 वर्षों तक निरन्तर सेवा करने पर अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर उनका यह भव्य अभिनन्दन किया गया। भागवत भास्कर आचार्य पंडित मुमुक्षु कृष्ण दद्दा महाराज ने कहा वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार ने जिले का नाम रोशन किया है,हम सभी को इन पर नाज है। उन्होंने कहा कि हम सभी इनकी सादगी,निष्पक्षता,निर्भीकता का सम्मान करते है। उन्होंने कहा वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार को 38 वर्षों तक हिंदी पत्रकारिता की सेवा करना और वर्तमान में भी सक्रिय रहने पर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि देकर हम सभी का भी मान सम्मान बढ़ाया है।
कहा सम्पूर्ण जिले को भी बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि शरद शंखधार ने सात राज्यों के 25 जनपदों में रह कर हिंदी की सेवा की है,यह खुद में एक बड़ी उपलब्धि है,हम सभी को उन पर नाज है। इस मौके पर श्री राधा रसिक बिहारी मण्डल के सूर्य प्रकाश वैश्य, राजेश शर्मा, अमित रस्तोगी, अर्जुन कुमार गुप्ता,अजय कुमार मिश्रा, डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह आदि ने फूलमाला पहना कर शरद शंखधार को सम्मानित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights