बरेली। सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री के साथ पूर्व वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल से रामपुर गार्डन बरेली स्थित निवास पर मुलाकात की साथ में डॉ विकास वर्मा होम्योपैथिक चिकित्सक एवं जैविक कृषक के साथ एवं व्यापारियों के साथ सुनील खत्री ने बुके देकर एवं राम मंदिर की तस्वीर एवं राम जी का पटका पहनकर सम्मानित किया पूर्व वित्त मंत्री एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी की घटी दरों के बाद व्यापारियों एवं ग्राहक दोनों को बहुत राहत मिल रही है और व्यापारी इसका लाभ उठा रहे हैं कई पर तो जीएसटी 5% से हटाकर जीरो कर दी गई है राजेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए बिना गारंटी लोन से लेकर कई तरह की स्कीम है जिससे जुड़कर व्यापारी व्यापार को आगे बढ़ा भी रहा है और लाभ ले भी रहे हैं खत्री ने बताया की पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को सभी ने जीएसटी घटी दर का व्यापारियों की तरफ से धन्यवाद दिया साथ व्यापारी की हित की समस्याओं को लेकर लंबी चर्चा हुई, इस मौके पर होम्योपैथिक चिकित्सक एवं जैविक कृषक डॉ विकास वर्मा जी पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री ,रवि गुप्ता, सचिन अग्रवाल, शांतनु मिश्रा , मनोज देवल ,रंजीत सिंह , गणेश सिंह ,संतोष सिंह, रचित साहू ,सौरभ यादव ,अर्जुन साहू आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।