बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को कुलपति की अध्यक्षता में अंतर महाविद्यालयी कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कुलसचिव रहे, जिनका स्वागत आयोजन सचिव डॉ. अजीत सिंह ने बुके भेंट कर किया। इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि इसी प्रतियोगिता के आधार पर नॉर्थ जोन कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में आर.एस.एम. कॉलेज, धामपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विश्वविद्यालय परिसर की टीम द्वितीय रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय खिलाड़ी पद्मवीर, जसबीर, रामप्रीत, धर्मेंद्र शर्मा, तपन वर्मा और आदित्य गावर सहित अनेक खिलाड़ी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।