गाजियाबाद ।आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का नोएडा गाजियाबाद पर आगमन हुआ। इस अवसर पर नंबरदार मुकुल यादव नोएडा महानगर महासचिव राष्ट्रीय महासचिव चक्रपाणि यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहर सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ नासिर अली, मेरठ मंडल प्रभारी जुनैद अहमद महेश यादव कई जनपदों के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौधरी (जिला अध्यक्ष गाजियाबाद), हरेंद्र भाटी बब्बल ( जिलाध्यक्ष गौतम बुध नगर), महानगर अध्यक्ष नोएडा विकास यादव पदम सिंह जिलाध्यक्ष हापुड़ इलम सिंह( जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर ), प्रोफेसर अवध ओझा, रवि यादव, शिवराम यादव, लोकेश भाटी, नौशाद अली , हर्षवर्धन निर्वाण, महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद जेपी अग्रवाल, सहारनपुर मंडल प्रभारी हाजी इसरार सिद्दीकी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पूजा खन्ना सहित बहुत से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भोजन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। और आगामी चुनाव 2022 विधानसभा पर चर्चा की और रणनीति तैयार की।