बिल्सी। लंबे समय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को घोर उदासीनता के कारण तहसील क्षेत्र के गांव खितौरा से बिल्सी वाया बरनी वाला मार्ग पिछले कई वर्षो से जर्जर पड़ा हुआ है। जो अब राहगीरों को मुसीबत बन गया है। जिसके कारण आएं दिन लोग अपने वाहनों के साथ गिर कर घायल होते रहते है। बाबजूद इसके लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे उनमें रोष है। गांव बरनी निवासी रजनेश कुमार, ऋषिदेव यादव, राकेश कुमार, पालपुर के चरनसिंह, कुंवरपाल माथुर, प्रेमपाल सिंह, सूरजपाल सिंह, रोहताश सिंह आदि ने बताया कि गांव बरनी से लेकर खितौरा तक मार्ग की लंबे समय से मरम्मत के अभाव में काफी जर्जर हो गया है। वर्तमान में मार्ग की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। कई-कई फिट के गहरे गढडें हो गए है। उसमें उखड़े पड़े पत्थर और भी लोगों को परेशानी की सबब बने हुए है। मार्ग की मरम्मत कराएं जाने को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। मगर किसी ने आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने डीएम से उक्त सडक़ का निर्माण शीघ्र कराएं जाने की मांग की है।