खाटूधाम कुंवरगांव में लगा श्रद्धालुओं का मेला,बाल कलाकारों ने किया संगीतमय रामायण का सुंदर मंचन

Screenshot 2025-10-04 201224
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कुंवरगांव। नगर के साप्ताहिक बाजार के निकट स्थित खाटू श्याम मंदिर धाम में शुक्रवार को आयोजित धार्मिक महोत्सव बड़ी धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पापांकुशा एकादशी एवं विजयादशमी के पावन अवसर पर हुए इस आयोजन में
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्या व राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया,ब्लाक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह,नगर पंचायत अध्यक्षपति अरविंद रावत समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दोपहर 2 बजे शुरू हुए कार्यक्रम की शुरुआत बाल कलाकारों की ओर से विश्व प्रसिद्ध रामायण सीरियल पर आधारित संगीतमय रामायण की विशेष प्रस्तुति से हुई,जिसमें बाल कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों को बड़े ही सुंदर तरीके से दर्शाया गया । जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद काशी से पधारे विद्वान आचार्यों ने महाआरती करवाई। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों की मालाओं और रोशनी की लड़ियों से विशेष रूप से सजाया गया था। मुख्य द्वार पर विशाल तोरण और मंच पर आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही और मंदिर प्रांगण जयकारों से गूंजता रहा। आयोजक मंडल रविन्द्र सिंह ऐडवोकेट उर्फ़ दद्दू एवं उदयवीर सिंह की समस्त टीम ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights