ईद उल अजहा मनाया गया, घरों में नमाज अदा की

4220808e-208a-47c6-84db-9042bec42672
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।कोरोना काल की वजह से शासन-प्रशासन ने ईद उल अजहा पर प्रत्येक मस्जिद में मास्क लगा कर पांच लोगों को ही नमाज अदा करने की अनुमति दी थी। मस्जिदों में पांच लोगों को ही प्रवेश करने दिया गया। कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने का सभी को निर्देश था। इसी वजह से अधिकतर मुस्लिमों ने ईद उल अजहा की नमाज घरों में ही अदा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ईद उल अजहा की नमाज अदा करके एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। साथ ही मुल्क और कौम की तरक्की के साथ ही कोरोना से निजात की दुआ मांगी। जामा मस्जिद, ईदगाह और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में एसपी सिटी, सीओ चंद्रपाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, शहर कोतवाल, सिविल लाइन थाना प्रभारी,एडीएम,एसडीएम और सैक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण करके स्थिति का जायजा लेते रहे।
पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने घर पर ही नमाज़ अदा की और नमाज़ के बाद अपने परिवार से ईद मिली।

बाद में वह ज़िला काज़ी हज़रत अतीफ मिंया कादरी को ईद की मुबारकबाद देने उनके घर पहुंचे। सपा के वरिष्ठ नेता डा. यासीन उस्मानी, सपा महासचिव यासीन गद्दी ने भी घरों पर बकरीद की नमाज अदा की और लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। जिले भर में ईद उल अजहा शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।
उझानी में आज कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए मस्जिदो में पाँच लोगों ने मास्क लगाकर बकरीद की नमाज अदा की वहीं नगर की मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही।प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के नगर में मस्जिदो का जायजा लेते रहे।


नमाज अदा करने के बाद मुल्क की सलामती व अमनो-अमान की दुआएं मांगी।साथ ही देश से कोरोना वायरस के खात्मे को अल्लाह से दुआएं मांगी गई।नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों में जाकर कुर्बानी करायी। बकरीद पर जगह-जगह बच्चों के मनोंरजन को झूले व खिलौनों की दुकाने लगी थी जिनका बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया वहीं घरों में महिलाओं ने तरह-तरह के पकवान बनाये।
वजीरगंज में आज मुस्लिमों ने अपने अपने घरों पर ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नगर के तिराहे, चौराहों व गली मोहल्लों में पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही। अधिकारी कस्बे में भ्रमण करके स्थिति का जायजा लेते रहे। छोटेे बच्चों ने झूला झूलकर की खूब मस्ती।



WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights