मदर एथीना स्कूल में ‘गांधी एवं शास्त्री जयंती’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में गांधी एवं शास्त्री जयंती’ के अवसर पर विशेष रूप से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत एवं प्रधानाचार्या द्वारा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात् सत्या हाउस के सौजन्य से वर्तिका एवं साक्षी द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी में अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद गांधी जी को श्रद्धाजंलि देते हुए ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का समापन करते हुए शौर्या हाउस के विद्यार्थियों द्वारा जीवन में स्वच्छता के संबंध में एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कर्मा हाउस के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंत में विवेका हाउस द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाला मधुर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् प्रधानाचार्या द्वारा अपना उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सभी को जीवन में गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाने हेतु जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त गंाधी जी के जीवन का प्रमुख ‘स्वच्छता अभियान’ का अनुसरण करते हुए तथा सी0बी0एस0ई द्वारा निर्देशित ‘स्वच्छता ही सेवा’ कैंपेन के अंतर्गत आज ‘स्वच्छता दिवस’ के अवसर पर समाज को स्वच्छता का संदेश देने हेतु एन0सी0सी0 कैडेट्स द्वारा विशेषतया रैली निकालकर एवं विद्यालय के आस-पास के क्षेत्र में सफाई करते हुए लोगों को प्रेरित किया गया। स्वच्छता अभियान में शिक्षकों द्वारा भी प्रतिभाग कर अपने दायित्वों का निर्वह्न करते हुए विद्यार्थियों एवं समाज को अभिप्रेरित किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन कौस्तुभ्य एवं वरेण्यम द्वारा किया गया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर सभी को गांधी एवं शास्त्री जयंती की बधाई देते हुए जीवन में उनके महान संदेशों तथा किए गए कार्यों का अनुसरण करने हेतु अभिप्रेरित किया।













































































