बदायूं में सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपाइयों ने रक्तदान करके नया कीर्तिमान बनाया

WhatsApp Image 2025-10-02 at 2.32.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा का समापन गांधी जयंती पर हुआ।
भाजपाइयों ने गांधी जयंती पर जगह जगह स्वच्छता अभियान चलाया और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।सेवा पखवाड़ा के समापन पर भाजपा ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, शारदेंदु पाठक, दीपमाला गोयल ने सामूहिकता से किया। शिविर में कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर समापन हो रहा है। सेवा पखवाड़ा के तहत पार्टी ने सामाजिक कार्य और गरीब कल्याण के अनेक कार्य सम्पादित किए है। सेवा पखवाड़ा के तहत पार्टी ने जनपद में जगह जगह 12 रक्तदान शिविर का आयोजन करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।इस मौके पर मनोज मसीह, अनुज माहेश्वरी, डॉ. आशीष शर्मा, शैलेंद्र मोहन शर्मा, रानी सिंह पुंडीर, अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, गुलशन प्रताप सिंह, अवनीश शाक्य, पंकज शर्मा, रचित साहू, नितेश वार्ष्णेय, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights