यूपीसी स्कूल में विजयदशमी उत्सव उत्साह और गरिमा के साथ धूमधाम से मनाया गया

Screenshot 2025-10-01 202231
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। UPC School में विजयादशमी (दशहरा) का पर्व बड़े उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रामलीला मंचन एवं रावण दहन का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने जीवंत अभिनय कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 7 के अधिराज राघव ने भगवान श्रीराम की भूमिका निभाई और अपने सशक्त संवादों व भाव-भंगिमाओं से सभी को प्रभावित किया। अनिक गुप्ता ने लक्ष्मण का शानदार अभिनय किया, जबकि स्वरा गुप्ता ने माता सीता का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वहीं अरुंश ने हनुमान जी का सजीव चित्रण कर रामभक्ति और पराक्रम की अद्भुत झलक प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। रामलीला मंचन के पश्चात रावण दहन का आयोजन हुआ, जहाँ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश गूंज उठा। रावण का पुतला जलते ही पूरा वातावरण “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का दूसरा आकर्षण नवरात्रि की झलक प्रस्तुत करती 9 देवी स्वरूप की झांकी रही, जिसमें नन्हे बच्चों ने विभिन्न देवी रूपों को सजकर मंच पर आकर भारतीय संस्कृति का अनुपम प्रदर्शन किया। साथ ही महिषासुर मर्दिनी का मंचन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें माँ दुर्गा और महिषासुर के युद्ध का दृश्य रोमांचक और अद्वितीय रहा। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को हमारी परंपराओं से जोड़ते हैं और उनमें नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। UPC School परिवार ने दशहरे की शुभकामनाएँ देते हुए यह संदेश दिया कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सत्य और सद्गुण की विजय निश्चित है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights