बदायूँ । नेक्स्ट जन जीएसटी रिफॉर्म्स लागू होने के बाद शहर में टाटा कमर्शियल वाहन ग्राहकों, बाजार में व्यापारी बंधुओं और इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के व्यापारियों तथा उपभोक्ताओं से जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने वार्ता की। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए (Next Gen GST Reforms) का सीधा फायदा अब जनता तक पहुँच रहा है। घटाई गई जीएसटी दरों के कारण रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएँ, वाहन व अन्य सेवाएँ पहले से अधिक सस्ती हुई हैं। यह कदम जनता के लिए किसी दिवाली उपहार से कम नहीं है। इससे आम जनता को महंगाई से बड़ी राहत मिली है और उनके घर-गृहस्थी के बजट में बचत बढ़ी है। जिलाध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता को वास्तविक राहत मिल रही है। सरकार का उद्देश्य है कि जन-जन तक विकास पहुँचे और हर नागरिक को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिले। जीएसटी दरों में कमी से जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। अब सामान सस्ता हुआ है, जिससे खाद्य सामग्री, दैनिक उपभोग की वस्तुएँ, कपड़े और अन्य उत्पाद कम दाम पर उपलब्ध हो रहे हैं। परिवार की मासिक बचत बढ़ी है, खरीददारी की क्षमता मजबूत हुई है और बाजार में मांग बढ़ने से व्यापार व उद्योगों को भी नई ऊर्जा मिली है। साथ ही कहा जीएसटी सुधार केवल टैक्स व्यवस्था का सरलीकरण नहीं है, बल्कि यह आम जनमानस को सीधे तौर पर लाभ पहुँचाने वाला कदम है। मोदी सरकार की यह पहल सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की संकल्पना को और मजबूती देती है। इस अवसर पर व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि नेक्स्ट जन जीएसटी रिफॉर्म्स ने उनकी आर्थिक स्थिति और बाजार में गतिविधियों को आसान और पारदर्शी बनाया है।