चेयरपर्सन ने सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी को 10 लाख 63 हजार 316 रुपये का भुगतान किया

WhatsApp Image 2025-09-30 at 5.47.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पालिका के सफाई कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई। मंगलवार को पालिका कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेयरपर्सन फात्मा रजा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी सन्नू को शॉल व माला देकर सम्मानित किया। चेयरपर्सन फात्मा रजा ने सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी सन्नू को 10 लाख 63 हजार 316 रुपये का चेक दिया गया। कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारियों की मेहनत के बल पर ही बदायूं नगर पालिका स्वच्छता में हमेशा सबसे आगे रहती है। कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनका दरवाजा हमेशा के लिए खुला मिलेगा। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने भी सराहना करते हुए कहा कि ‘इनका बहुत बड़ा योगदान रहा । इनके कार्य हमेशा से ही सराहनीय रहा और इनके कार्य में कोई कमी नगर में नहीं आया।” उन्होंने आगे कहा, “इसलिए मैं ईश्वर से कामना करना चाहूंगा कि इनका आगे का जीवन सुखमय बीते, और इन्हे जब भी जरूरत पड़ेगा तो इनके सहयोग के लिए हमेशा पालिका तैयार रहेगा।’ विदाई समारोह में सभासद रवि बाबू, कर निर्धारण अधिकारी चन्द्र भूषण, जेई निर्माण सूर्य प्रताप सिंह, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सवसेना, नवैद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, गजेन्द्र, सफाई कर्मचारी नेता रमेश डी लाल, संदीप, राजेन्द्र, अरुण, शिवा, छोटे, संजय समेत कई पालिका कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights