सहसवान । हाइटेंशन विद्युत लाइन के खंबे की चपेट मे आने से दो भेंस मरी पशू चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुँचकर किया पोस्टमार्ट्म कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलहरी निवासी भूपाल पुत्र कालीचरन की दो भेंसे गाँव के पास खेत मे चर रही थी । खेत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन विद्युत लाइन के खंबे की चपेट आ गई खंबे पर उतर रहे करंट की चपेट मे आने से दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई । भूपाल ने बताया अचानक हमारी भैंस खंभे के पास से निकली और उनको करंट लग गया और घटना स्थल पर ही दोनों भेसों की मौत हो गई जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख के करीब बताई जा रही है । पशू चीकित्सकों ने मौके पर पहुँचकर मृत भैंसों का पोस्टमार्टम किया गया ।