बरेली। अखिल भारतीय प्रियंका गांधी संगठन के यूपी राज्य प्रदेश अध्यक्ष (मुख्य निकाय) डॉ. सर्वत हुसैन हाशमी ने हजियापुर अंबेडकर नगर निवासी आरती सिंह को संगठन की महिला विंग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी क्रम में देवरनियां निवासी फुरकान उद्दीन को बहेड़ी तहसील अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश, जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रदेश महामंत्री इंजीनियर हाजी नजमुल इस्लाम, प्रदेश प्रभारी विजय मौर्य, जिला अध्यक्ष अब्दुल हसीन, जिला कोऑर्डिनेटर राकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष (मुख्य निकाय) ए.के. शर्मा, यूथ विंग जिला अध्यक्ष शोएब खान नियाजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव गोपाल उपाध्याय, संगठन मंत्री तबस्सुम खान, महामंत्री इम्तियाज अहमद व नाजिम अंसारी, उपाध्यक्ष नदीम खान, महिला विंग की महानगर अध्यक्ष शबनम मलिक, जिला प्रवक्ता नगमा सैयद, अल्पसंख्यक विंग अध्यक्ष मुन्ने अंसारी और यासीन कुरैशी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आरती सिंह और फुरकान उद्दीन कांग्रेस की नीतियों पर चलते हुए संगठन के प्रचार-प्रसार और विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे।