बदायूँ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 126वें संस्करण को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा कार्यालय सिविल लाइन मंडल के शक्ति केंद्र-16, बूथ संख्या-178 पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता जी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना एवं जनपद भर में बूथ स्तर पर जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। नरेंद्र मोदी ने खादी और स्वदेशी उत्पादों के महत्व को स्पष्ट किया, जो न केवल देशभक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, बल्कि हमारे बुनकरों और कारीगरों को सीधे लाभ भी पहुँचाता है। साथ ही उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष की यात्रा को प्रेरक बताते हुए प्रधानमंत्री ने देश पहले की भावना को राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक बताया। संघ का अनुशासन और सेवा भाव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है। साथ ही राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और आमजनों से अपील की,इस दीपावली पर अधिक से अधिक खादी और स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में सहभागी बनें। इस अवसर पर मंडल महामंत्री रचित साहू, शक्तिकेन्द्र संयोजक सूर्य गौरव गुप्ता, के.एल. गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सलीम खान, दीपक सक्सेना, उपेंद्र उपाध्याय और शेखर साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।