बदायूं में श्रीराम बारात शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकली,पुष्पवर्षा कर स्वागत

बदायूं।श्रीराम बारात में विभिन्न राज्यों की 105 झांकियों ने मन मोहा’ कई राज्यों के बैंड, मणिपुर का फाग बैंड आकर्षण के केंद्र रहे ,श्रीराम बारात देखने को सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा श्री रामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से निकाली गई राम बारात
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदायूं की श्री राम बारात प्रसिद्ध है ,बदायूं की रामलीला करीब डेढ़ सौ वर्ष पुरानी है नगर पालिका ने श्रीराम बारात मार्ग पर लाल कार्पेट बिछवाने की परंपरा कायम रखी पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने मढई चौक पर कैम्प लगाया,स्वागत किया ,पथिक चौक पर भाजपा विधायक महेश गुप्ता,जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने स्वागत किया

श्रीराम बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत,आरती की गई ,श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से आज शहर में श्रीराम बारात शोभायात्रा आकर्षक झांकियों व बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। राम बरात का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

राम बरात को देखने के लिए शहर के साथ ही आसपास गांव के लोग बड़ी संख्या में उमड़े। राम बरात में आगरा, हाथरस और एटा की झांकियां,मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों व जनपदों की झांकियां शामिल हुईं। ये झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोग डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू हुई राम बरात देखने के लिए लोग यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों और घरों की छतों पर दोपहर से ही एकत्र होना शुरू हो गए थे। शाम करीब पांच बजे से राम बरात शुरू हुई। राम बरात पथिक चौक, काली सड़क, मढ़ई चौक, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा, जोगीपुरा, महाराणा प्रताप चौक होते हुए देर रात गांधी मैदान में पहुंची। यहां भगवान श्रीराम का माता सीता के साथ विवाह हुआ। नासिक का ढोल, अमृतसर का भागड़ा, दिल्ली से जोगा जोगिन, कोटद्वार से गढ़वाल नृत्य, इटावा के घोड़े, रुद्रपुर, दिल्ली व छतीसगढ़ का धुमाल बैंड के अलावा, सपेरा बैंड, बैग पाइपर बैंड आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान पुलिस की व्यापक व्यवस्था रही।राम बरात में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमान वृंदावन के इस्कॉन मंदिर से बदायूं पहुंचे। विदेशी होने के बावजूद उनके मन में भगवान राम के लिए जो श्रद्धा-भाव थे, जो देखते ही बन रहे थे। वह भजन गाते हुए रामबरात में शामिल हुए। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि इस बार 105 झांकियां शामिल थी। यह राम बारात रात करीब 11 बजे रामलीला मैदान में पहुँचेगी। मंत्री रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा। सुरक्षा की दृष्टि से करीब दस थानों के पुलिस फोर्स रहा,अधिकारी भी भृमण करके निगरानी करते रहे।