स्वामी शुकदेवानन्द महाविद्यालय में परास्नातक अभिमुखीकरण कार्यक्रम हुआ

WhatsApp Image 2025-09-27 at 5.53.05 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहाँपुर।स्वामी शुकदेवानन्द महाविद्यालय, शाहजहाँपुर के नव-निर्मित भव्य सभागार में शनिवार को परास्नातक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया।अंग्रेज़ी विभाग की सहायक आचार्या डॉ बरखा सक्सेना द्वारा किए गए कुशल संचालन में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूज्यनीय स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती जी (मुख्य अधिष्ठाता एवं प्रमुख मुमुक्षु शिक्षा संकुल), प्रो. (डॉ.) ए. के. मिश्र (सचिव, प्रबन्ध समिति) एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आर. के. आज़ाद सहित अन्य गरिमामयी अतिथि मंचासीन रहे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण और विषय स्थापना महाविद्यालय के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ विकास खुराना ने अपने सुविचारों से की। इसी के साथ संगीत विभाग की सहायक आचार्या डॉ प्रतिभा सक्सेना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गति प्रदान की । प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आर. के. आज़ाद ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।सचिव प्रो. (डॉ.) ए. के. मिश्र ने छात्रों से जीवन मूल्यों के साथ शिक्षा को जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती जी ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और नैतिकता के साथ समाज निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में सत्र 2024–25 में परास्नातक कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं में अंशिका सक्सेना, सौम्या यादव ,सपना अग्निहोत्री, प्रदीप कुमार, आराधना गुप्ता, सौम्या सक्सेना, अंजू, सारस्वत पांडेय आदि को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया ।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. श्रीकान्त द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से “वन्दे मातरम्” के गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापकगण डॉ आदर्श पांडेय,डॉ राम शंकर पांडेय, डॉ पूजा बाजपेयी, डॉ मानवेंद्र सिंह ,डॉ प्रीती , डॉ निधि त्रिपाठी, डॉ शिखा सक्सेना, डॉ पद्मजा मिश्रा, डॉ धर्मवीर सिंह, डॉ विनीता राठौर, डॉ नमिता शुक्ला, डॉ व्याख्या सक्सेना, रचना, डॉ शशांक गुप्ता , डॉ सतेंद्र, रश्मि, कोमल, चंदन,मोनू, धर्मवीर तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights