स्वच्छता ही सेवा 2025 : कछला घाट पर भव्य स्वच्छता उत्सव सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-25 at 8.33.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।।स्वच्छता ही सेवा 2025″ अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक नमामि गंगे द्वारा आयोजित स्वच्छता उत्सव में होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन ने सक्रिय भागीदारी की। जिला गंगा समिति एवं समाज की वानिकी विभाग, बदायूं द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की टीम ने कछला घाट पर व्यापक सफाई अभियान चलाकर गंगा को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने का संदेश दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालयों के बच्चों के साथ मिलकर स्वच्छता रैली निकाली गई और सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कछला अध्यक्ष महोदय श्री जगदीश सिंह लोनिया चौहान, कछला मेला प्रभारी श्री कुलदीप, आरती संयोजक, श्री नीरज शर्मा, श्री वीरेंद्र कश्यप (सभासद), श्री कन्हैया, श्री राजकुमार एवं श्री रवि सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
साथ ही, , आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट ने भी इस पहल में सक्रिय योगदान देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई।

सफाई अभियान को सफल बनाने में संगठन की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह, सदस्य श्रीमती कुसुम लता, श्री संजय कुमार, तथा स्वयंसेवक पूनम, रिया, उत्कर्ष गौतम और मनीषा बक्शी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इसके अतिरिक्त इंटर कॉलेज एवं गंगा अकैडमी के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

यह सामूहिक प्रयास गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाने और समाज में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights