बरेली। घर में बनी डेरी के अंदर से गोबर उठाने को लेकर हुए विवाद में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी के विरोध में गुरुवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वार्ड नम्बर 9 व 11 के वार्डर पर सफाई कार्य करने के दौरान यावर तौकीर, सालिम और उनके बड़े भाई तौहिद अपने साथियों के साथ आए बोले घर के अंदर से गोबर उठाओ कर्मचारी द्वारा घर के अंदर से गोबर उठाने से मना करने पर मारपीट की गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सफाई कर्मचारी संजय पुत्र रोहनलाल ने बताया कि थाना कैंट में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद दबंग किस्म के लोगों ने हमला कर धमकियां दीं। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि इन दबंगों का इतना खौफ है कि वार्ड में कोई भी व्यक्ति सच बोलने से डर रहा है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट से की गई है। कर्मचारियों ने आरोपी दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मांग करने बालों में सुनील कुमार ,विशाल कुमार, विकास कुमार , अमर सिंह , प्रेम , सुरेश , मिक्की, राजेश कुमार, मुख्तार अली, संजय , मुकेश आदि मौजूद थे।