चौधरी राकेश टिकैत ने की महापंचायत, बोले सरकार किसानों की जमीन पर कब्जा करना चाहती हैं
बरेली । भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की समस्याओं को सुना गया और सरकार के खिलाफ जमकर बरसे।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि बीडीए के अधिकारियों को चेताने के लिए हम आज यहां महापंचायत में आए हैं 20 साल पहले आज ही के दिन इसी तारीख में बरेली पर हमने धरना प्रदर्शन किया था और आज भी वही तारीख है वही दिन है और वही 20 साल बाद बरेली में अधिकारियों को चेताने आए हैं कि किसानों के पीछे ना पड़ो सरकार की पॉलिसी है की किसान को नुकसान पहुंचाओ बिजली पानी कोई मुफ्त नहीं मिल रहा है सरकार झूठी है गौशालाएं जो बनाई गई है वह आवारा पशुओं के लिए हैं किसानों के पशुओं के खेतों में चल रही हैं जीएसटी कम होने की बात पर खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि क्या आपको कोई सामान सस्ता मिला यह जनता को मूर्ख बनाने का साधन है महापंचायत का उद्देश्य अधिकारियों को सचेत करने का है किसानों की जमीन पर सरकार की निगाह है उसे हड़पना चाहती है और पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है किसानों को सतर्क होना पड़ेगा केंद्र सरकार की निगाह किसानों की जमीन पर है और किसानों को भी दिल्ली पर निगाह रखनी पड़ेगी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सही बोल रहे हैं वोट चोरी तो वर्ष 2013 के चुनाव से ही लोग करते चले आ रहे हैं हमने तो 5 साल पहले ही कह दिया था हमने तो पहले ही वोट चोरी करके बेईमानी से सरकार सत्ता में आई है रोजगार छीने जा रहे हैं स्कूल बंद हो रहे हैं यह सरकार किसानों की जमीन पर कब्जा करना चाहती है महापंचायत के माध्यम से हमने अधिकारियों को चेतावनी दे दी है अगर उन्होंने अपनी अकल ठीक नहीं की तो हम महा आंदोलन करेंगे। इस महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए ।













































































