मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

त्योहारों पर 5.5 लाख करोड़ का व्यापार संभावित, विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के बहिष्कार का आह्वान

September 23, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रेस वार्ता कर आगामी त्यौहारों व शादी-बारात सीजन में होने वाले व्यापार को लेकर जानकारी दी। अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता (राजस्थान) के सर्वे के अनुसार इस बार देशभर में लगभग 5.5 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में की गई कमी से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों में उत्साह है। छोटे व्यापारियों व सामान्य जनमानस को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा इस बाजार का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा कब्जाने की संभावना जताई जा रही है, जो कि चिंताजनक है।
इसी क्रम में व्यापार मंडल ने स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग, स्थानीय व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने तथा विदेशी ऑनलाइन कंपनियों के बहिष्कार हेतु अभियान चलाने की घोषणा की। इस अभियान की शुरुआत 26 सितम्बर को श्यामगंज बाजार से होगी, जहां दुकानों पर जनजागरण संबंधी स्टीकर लगाए जाएंगे।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए संजय चान्दना व राजेश जसोरिया को संयोजक तथा अंजनी गुप्ता व विपिन गुप्ता को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही विधायक अरुण कुमार व संजीव अग्रवाल से भी समर्थन लेकर सोशल मीडिया पर जागरूकता चलाई जाएगी।
प्रांतीय पदाधिकारियों ने अपील की कि इस दीपावली सबसे पहले खरीदारी स्थानीय बाजारों से की जाए। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों के सस्ते ऑफर्स से भ्रमित न हों, बल्कि स्थानीय व्यापार को बढ़ावा दें। प्रेस वार्ता के दौरान
राजेंद्र गुप्ता , संजय जसोरिया, संजीव चांदना, ईशान सक्सेना, लक्की मोगा, अंजनी गुप्ता, दुर्गेश खरवानी, राजीव अग्रवाल, प्रकाश , राजेश जसोरिया , गिरधारी देवनानी, मनमोहन सभ्रवाल, रचित गुप्ता आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights