बदायूं में तीन सौ कोरोना योद्धा वेतन घटने से हड़ताल पर

ac3757eb-5f1f-4f88-ab11-b42f77dbb36e
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


राजकीय मेडिकल कालेज में चार घंटे स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही
नर्सिंग स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ काम बंद कर धरने पर बैठा
ठेकेदार,फर्म,टैंडर बदलने पर संविदा कर्मियों का वेतन घट गया
कोरोना काल में काम करने वालों का अतिरिक्त भत्ता फंसा
बदायूं।आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में मोदी और योगी के मंत्रियों के जनपद बदायूं में आज राजकीय मेडिकल कालेज में करीब तीन सौ कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मचारी चार घंटे से अधिक हड़ताल पर रहे। इन्होंने मेडिकल कालेज कैंपस में धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। हड़ताल में करीब 120 नर्सिंग स्टाफ, लगभग 150 पैरामेडिकल स्टाफ, लिपिक, डाटा आपरेटर, फार्मेसिस्ट आदि शामिल थे। इससे मेडिकल कालेज में चार घंटे से अधिक समय तक स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप रही। भर्ती मरीज और ओपीडी में आये मरीज भगवान भरोसे रहे।
संयुक्त संविदा आउटसोर्सिंग संगठन क अध्यक्ष रेखा सिंह कहती हैं कि संविदा कर्मचारियों का न्यून्तम वेतन बढ़ने के बजाय घट गया है। कई-कई माह संविदा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलता है। कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बगैर काम करने वालों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने 25 प्रतिशत अरिक्त भत्ता देने क घोषणा क थी। वह भी आज तक नहीं मिला है। इस संबंध में एक माह से अधिक समय से शांतिपूर्वक मांग कर रहे हैं, डीएम से लेकर शासन तक को ज्ञापन भेजे रहे हैं। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही ।तब आज मजबूरन हड़ताल शुरु करनी पड़ी।
इधर, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. धर्मेंद्र कुमार कहते हैं कि संविदा कर्मचारियों को वेतन देने वाली फर्म बदल गई है। नये टैंडर में संविदा कर्मचारियों का वेतन घट कर आया, इस संबंध में शासन स्तर पर बात चल रही है। जल्द समाधान हो जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को एक सप्ताह का समय दिया है। प्राचार्य के आश्वासन पर संविदा कर्मचारियों ने करीब चार घंटे बाद हड़ताल समाप्त कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights