बरेली । रविवार को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत बरेली की पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड से रैली का आगाज का किया गया। इस अवसर पर महिला पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिस कर्मियों द्वारा बरेली शहर के 10 पॉइंट पर पहुँचकर महिलाओं को जागरूक करने का काम करेगी। रैली को एडीजी जोन रमित शर्मा, डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मिशन शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा है मिशन शक्ति फेज 5 के जरिये महिला सुरक्षा को बल मिलेगा, कल से शुरू हो रहे नवरात्र में नारी शक्ति के अधिकारों को जन जन तक पहुचाने का काम होगा। वही एडीजी रेंज रमित शर्मा ने मिशन शक्ति के जरिए लगातार यह प्रयास रहेंगा की महिलाओं के अधिकारो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित बनी रहे। उस दौरान एडीजी रमित शर्मा , डीआईजी अजय कुमार साहनी , जिला अधिकारी अविनाश सिंह , एडीएम सिटी , सौरभ दुबे, एसपी देहात अंशिका वर्मा दक्षिणी , एसपी देहात मुकेश चंद मिश्र उत्तरी, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम, सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव , सीओ द्वितीय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।