बरेली। उत्तरायणी जन कल्याण समिति बरेली (पंजीकृत ) के लिए अध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव अधिकारी रामेश्वर पांडेय के नेतृत्व में आज नामांकन के लिए 4 बजे तक का समय निर्धारित था। लेकिन तय समय तक केवल तीन पदों के लिए तीनो पुराने पदाधिकारियो ने अपना अपना नामांकन किया।तय समय तक किसी के नामांकन नही करने से मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर पांडेय ने अगले दो वर्ष 26 /27के लिए अध्यक्ष पद के लिए अमित पंत , महासचिव मनोज पांडेय , कोषाध्यक्ष कमलेश बिष्ट को निर्विरोध घोषित किया । सभा मे सभी लोगो ने नए पदाधिकारी का फूल मालाओं से हार्दिक स्वागत किया। आज के कार्यक्रम को सफल बंनाने में दिनेश पंत दिनेश लोहनी दिनेश पांडेय तारा जोशी मुकुल भट्ट चंदन नेगी पुष्कर राणा विनोद जोशी कुंवर सिंह बिष्ट देवेंद्र देवलिया अनिल बिष्ट ब्रजेश मिश्रा प्रकाश जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।